रामगढ़, सितम्बर 15 -- Ramgarh News: मांडू।निज प्रतिनिधि मांडू चट्टी स्थित रमन साहू प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में नवनिर्मित गणेश मंदिर में सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता एवं उनके परिवार ने श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा की पूजा की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। संध्या में भव्य महाआरती के बाद खीर महाभोग प्रसाद बांटा गया। पूजन कार्यक्रम में मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार पूरी टीम के साथ पहुंचे और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। वहीं, संध्या में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा रंग बिखेरा कि पूरा मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: गणपति महोत्सव में भक्ति गीतों पर झूमे श...