Ramgarh News: नगर उपाध्यक्ष ने अरगड्डा में श्रावणी मेला का उद्घाटन किया
रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: गिद्दी, निप्र सावन माह के पावन अवसर पर अरगड्डा गुरुवार बाजार में भव्य श्रावणी मेला का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता ने किया। आयोजकों ने बताया कि यह मेला पूरे एक माह तक संचालित होगा। मेले के आयोजन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि मेला में डिज्नीलैंड, बच्चों के लिए कई प्रकार के झूले तथा मीना बाजार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस मौके पर वार्ड पार्षद सुषमा देवी, ललिता देवी, मीना देवी सहित कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Supaul News: श्रावणी मेले का शुभारंभ, प्रमुख ने किया उद्घाटन; 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.