Ramgarh News: नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर एसपी ने की समीक्षा 60/90 दिन में कांडों के निष्पादन का दिया निर्देश
रामगढ़, जुलाई 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने मंगलवार को जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा न्यू क्रिमिनल लॉज इम्प्लीमेंटेशन पोर्टल पर दर्ज कांडों के समयबद्ध निष्पादन की समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से 60 और 90 दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर लंबित मामलों के अनुसंधान और आरोप-पत्र दाखिल करने की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसपी ने थानावार लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जेएसएससी की परीक्षा में सभी परी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.