रामगढ़, सितम्बर 1 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। नया नगर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। पूजा समिति की ओर से मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के साथ पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान यजमान पुजारी राजकिशोर पाठक और उपेंद्र पाठक ने वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। पूजा-अर्चना के बाद ध्वजारोहण किया गया और इसके साथ ही पंडाल निर्माण का काम शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेड़ो में दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजनतैयारियों का माहौल पंडाल निर्माण शुरू होते ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल बनने लगा है। समिति के सदस्य पंडाल निर्माण के साथ-साथ पूजा, विद्युत सज्जा, आकर्षक सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए ...