Ramgarh News: ध्यानार्थ:-- रामवि बर्ड सौंदा में अधूरा भवन बना बच्चों के लिए खतरा
रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा डी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बर्ड सौंदा में डीएमएफटी मद से बन रहे चार अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य करीब 15 दिनों से ठप पड़ा है। करीब एक माह तक काम चलने के बाद निर्माण बंद होने से भवन अर्द्धनिर्मित अवस्था में है। भवन का ढलाई वाला हिस्सा बांस के सहारे टिका हुआ है। स्कूल परिसर में निर्माणाधीन भवन होने के कारण इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में चिंता है। बताया गया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चार अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जा रहा है। इसका शिलान्यास विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया था। निर्माण कार्य शुरू होने के करीब एक माह बाद पिछले लगभग 15 दिनों से काम बंद है। इसलिए अर्द्धनिर्मित भवन बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.