Ramgarh News: धूमधाम से मनेगी सरदार पटेल की 151वीं जयंती, तैयारी बैठक में बनी रूपरेखा
रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास के सभागार में गुरुवार, को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती समारोह 31 अक्तूबर, को आयोजन को लेकर तैयारी बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी सरदार पटेल की जयंती पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि समारोह के उद्घाटनकर्ता के रूप में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे। वहीं, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट और सम्मानित अतिथियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। समारोह के दौरान छात्रावास के निर्माण, विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.