Ramgarh News: दो बाईक की टक्कर में दो युवक घायल
रामगढ़, नवम्बर 9 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू मैकलुक्सी गंज मुख्य मार्ग के मैक्स हॉस्पिटल के निकट सोमवार को दो बाईक के टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि पालू गांव निवासी छोटू उरांव उम्र 33 वर्ष, पिता एतवा उरांव अपनी बाइक जे एच 01 डी आर 3565 से साप्ताहिक बाजार पतरातू की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बिन्जा बाजार निवासी प्रकाश गंझु की बाइक से दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें छोटू उरांव व प्रकाश गंझु दोनों घायल हो गए। प्रकाश गंझु का प्राथमिक इलाज मैक्स हॉस्पिटल में करने के बाद चिकित्सकों ने उचित इलाज के लिए रिम्स कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल जबकि छोटू का इलाज सीएचसी पतरातू में किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.