Ramgarh News: देशभक्ति के रंग में रंगेगा रामगढ़, 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा पदयात्रा
रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि । स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर रामगढ़ में राष्ट्रप्रेम और एकता का भव्य संदेश देने के उद्देश्य से झारखंड सेवा समिति की ओर से तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर होटल सरपंच में समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा के नेतृत्व में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन समिति के महासचिव रंजन फौजी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से तिरंगा पदयात्रा के सफल आयोजन की जिम्मेदारी मनोज कुमार मंडल और गया प्रसाद राय को संयुक्त रूप से कार्यक्रम संयोजक के रूप में सौंपी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त को दोपहर 2 बजे रामगढ़ के फुटबॉल ग्राउंड में सभी लोग एकत्रित होंगे, जहां से भव्य तिरंगा पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी। यह भी पढ़ें- शेरघाटी से 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.