Ramgarh News: देशभक्ति के रंग में रंगेगा रामगढ़, आज शाम सांस्कृतिक संध्या
रामगढ़, अगस्त 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से रामगढ़ कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कलाकारों और प्रतिभागियों की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति, संस्कृति और एकता का संदेश दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेने और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में सहभागी बनने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.