रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरा में देवी मंडप के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी उपस्थित हुए। उन्होंने देवी मंडप जीर्णोद्धार का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किये। इस दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि देवी मंडप केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसका जीर्णोद्धार आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी परंपराओं को संजोए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जीर्णोद्धार कार्यक्रम के बाद उसरा में स्थापित मां दुर्गा से मत्था टेक आशीर्वाद लिए और क्षेत्र के लोगों के लिए सुख की कामना की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: 16वीं लोकसभा के सांसद रविंद्र पांडेय ने की पंडाल और मेला क...