Ramgarh News: देवरिया में गुड्स शेड संचालन को लेकर बैठक
रामगढ़, अगस्त 23 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित देवरिया पंचायत भवन में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें भुरकुंडा गुड्स शेड में संचालित कोयला कारोबार, रैयतों के अधिकार, पर्यावरण व स्थानीय लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 05 व 13 अगस्त को सीटीओ रद्द करने संबंधी आदेश जारी हुआ है। इसकी जानकारी उपायुक्त, जिला खनन पदाधिकारी व रेलवे विभाग को दिए जाने के बावजूद गुड्स शेड में गतिविधियां जारी रहने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, वैध अनुमति की जांच व प्रभावित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की। बैठक में कौशल यादव, रंजीत मुंडा, सचिन मुंडा, बलराम मुंडा, विकास मुंडा, राहुल यादव, शिवनारायण याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.