रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवारी पर कोयलांचल कुजू व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार अहले सुबह से ही लगी थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जल , दूध, बेलपत्र के साथ ही विभिन्न प्रकार के मौसमी फल अर्पित किया। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य व क्षेत्र में शांति की कामना की। इस दौरान कुजू, तोपा, पिंडरा, सांडी, मांडू व आसपास के गांवों के शिव मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मौके पर प्राचीन शिव मंदिर टूटीझरना में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक कर मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News...