रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के कुल्ही चौक स्थित सान्वी गार्डन में आगामी 6 नवम्बर को रामगढ़ जिला मैदान से लेकर रामगढ़ कॉलेज मैदान तक आयोजित सोंहराई चांचइर आर बरदखुंटा के निर्धारित कार्यक्रम की तैयारी बैठक रखी गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांवों से सांस्कृतिक प्रेमी शामिल हुए। बैठक में उपस्थित कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य पोटमदगा निवासी संतोष टिडुआर ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में दुलमी प्रखंड हमेशा से बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया है और एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत किया है। इसबार भी प्रखंड के सभी 10 पंचायतों से हज़ारों की संख्या में लोग अपने पारंपरिक परिधान पहनकर, ढ़ोल नगाड़ों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपनी संस्कृति के संरक्षण हेतु संदेश देंगे। बैठक में कार्यक्रम के संस्थापक सदस्य ओमप्रकाश महतो, रविकां...