रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड सभागार में मंगलवार को खरीफ 2026-27 के तहत बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, बीडीओ अमित मिश्रा, बीएओ पंकज कुमार, उप प्रमुख धर्मधीर महतो उपस्थित थे। बैठक में एसबीआई जनरल बीमा के प्रखंड समन्वयक व सीएससी जिला कॉर्डिनेटर शिवा प्रसाद ने किसानों को फसल बीमा योजना से जुड़ने, योजना का लाभ और प्रक्रिया की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने तथा खरीफ फसलों को संभावित नुकसानों से सुरक्षा प्रदान करने पर जानकारी दी। पंचायत स्तर पर किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाने और पात्र किसानों को बीमा कराने पर जोर दिया गया।वहीं यह भी पढ़ें- खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त बीएओ पंकज कुमार ने कहा कि...