रामगढ़, सितम्बर 13 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड निवासी रमेश कुमार ठाकुर, उम्र लगभग 61 वर्ष, पिता बिन्देश्वरी ठाकुर की रविवार के सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि बीते छह सितम्बर की शाम पतरातू लेक रिसॉर्ट के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रमेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से रमेश ठाकुर का इलाज रांची रिम्स में किया जा रहा था। मामले को लेकर मृतक के भाई जितेंद्र कुमार ठाकुर ने पतरातू थाने में इसकी लिखित शिकायत दी गई थी। जिसपर पतरातू खाने में थाना कांड संख्या 234/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की छान बिन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...