Ramgarh News: दुर्गा पूजा से पहले 9 किमी सड़क की होगी मरम्मत
रामगढ़, अक्टूबर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में नया मोड़-कुज्जू से चुंबा तक सड़क मरम्मतीकरण एवं नवनिर्माण को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मांडू विधायक निर्मल महतो, क्षेत्र के मुखिया, जनप्रतिनिधि, सीसीएल एवं विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। दुर्गा पूजा को देखते हुए श्रद्धालुओं और आम लोगों के सुगम आवागमन के लिए उपायुक्त ने तत्काल सड़क मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके तहत नया मोड़-कुज्जू से रामगढ़ क्षेत्र तक करीब नौ किलोमीटर सड़क की मरम्मत सीसीएल और एनएचएआई द्वारा कराई जाएगी, ताकि पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। बैठक में तय हुआ कि तत्काल मरम्मत के बाद सड़क के स्थायी नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह भी पढ़ें- Pakur News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.