रामगढ़, अक्टूबर 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को रामगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने की। बैठक में मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा, एसडीपीओ आलोक रंजन और थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार पांडेय सहित जनप्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपसी सौहार्द कायम रखने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस पदाधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दुर्...