रामगढ़, जुलाई 5 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि चितरपुर प्रखंड अंतर्गत मारंगमर्चा गांव में विगत 25 जून को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के छह लोगों के असामयिक निधन हुए पीड़ित परिवारों से रविवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र महतो के निर्देश पर उनके अनुज सह झामुमो केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो ने पीड़ित परिवारों को सहयोग राशि प्रदान करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और भविष्य में भी हर स्तर पर सहयोग जारी रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असह...