Ramgarh News: दीयों की रोशनी में कुम्हारों का अंधेरा चाइनीज लाइटों ने छीनी मिट्टी के दीयों की चमक
रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: रजरप्पा, निप्र दीपावली नजदीक आते ही चितरपुर सहित आसपास के बाजार रंग-बिरंगी रोशनी, सजावटी सामान और फैंसी आइटमों से गुलजार होने लगे हैं। बाजारों में खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है, लेकिन इसी चमक-दमक के बीच मिट्टी के दीये और बर्तन बनाने वाले कुम्हारों की मेहनत और उनकी रोजी-रोटी पर संकट गहराता नजर आ रहा है। चितरपुर निवासी छोटेलाल प्रजापति और गणेश प्रजापति दीपावली को लेकर महीनों पहले से मिट्टी के दीये तैयार करने में जुट जाते हैं। मिट्टी तैयार करने से लेकर दीये गढ़ने, सुखाने और बाजार तक पहुंचाने में पूरा परिवार मेहनत करता है। उम्मीद रहती है कि दीपावली के मौके पर अच्छी बिक्री होगी और सालभर की मेहनत का कुछ सहारा मिलेगा। छोटेलाल प्रजापति ने बताया कि करीब 30 वर्षों से मिट्टी के दीये और बर्तन बनाने का काम कर अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.