Ramgarh News: दीपोत्सव में बच्चों ने बिखेरी अपनी कला की छटा, रंगोली और दीप सज्जा ने मोहा मन
रामगढ़, नवम्बर 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ शहर के गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को दीपावली के पावन अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक व कलात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों के बीच दीप सज्जा, कलश सज्जा, रंगोली निर्माण और तोरण निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। रंग-बिरंगी रंगोलियों, सजे हुए दीपों, कलशों और आकर्षक तोरणों ने पूरे विद्यालय परिसर को दीपावली के रंगों से सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रामशोभा में दीपोत्सव मेला सह शिल्प प्रदर्शनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.