रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। लुगू बाबा स्टेडियम लईयो में रविवार को वाईएसएफसी के खिलाड़ियों और ग्रामीणों के बीच तीन दिवसीय दीपावली फुटबाल प्रतियोगता को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चितरंजन महतो ने की। मौके पर सर्वसमिति से निर्णय लिया गया की आगामी 27 अक्टूबर के बैठक में आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। वहीं इसी बैठक में मुख्य अतिथियों सहित अन्य अतिथियों का चयन किया जाएगा। वहीं 21 वीं फुटबाल प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर बैठक में चर्चा किया जाएगा। बैठक में मुख्य रुप से अनिल महतो, महेंद्र महतो, गणपत महतो, बिरेंद्र महतो, श्रीनाथ महतो, जालेश्वर महतो, उमाशंकर पटेल, राजेश महतो सहित दर्जनों ग्रामीण और खेल प्रेमी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...