Ramgarh News: दिशा समिति में मनोनीत सांसद प्रतिनिधियों ने मनीष जायसवाल के प्रति जताया आभार
रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जिला समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर सांसद प्रतिनिधिमंडल ने हजारीबाग स्थित सांसद मनीष जायसवाल के आवास पर पहुंचकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने सांसद को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत राजीव जायसवाल, राजेश कुमार महतो, कुमेल उरांव और लक्ष्मी देवी ने संयुक्त रूप से सांसद मनीष जायसवाल को सम्मानित किया। प्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सांसद के प्रति आभार जताते हुए जनहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.