रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सहयोग से आयोजित शिविर का संचालन दुलमी प्रखंड विकास पदाधिकारी, दुलमी अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में क्षेत्र के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योजना का लाभ लेने हेतु अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में योजनाओं के लिए आवेदन शिविर के दौरान कुल 165 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के तहत लाभ लेने के इच्छुक पात्र लाभार्थियों की आवश्यकताओं एवं पात्रता का आकलन किया गया। लाभार्थियों को योजनाओं के प्रावधानों व आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आय...