Ramgarh News: दिल्ली महा रैली के लिए रामगढ़ कांग्रेस ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 01 नवंबर, को आयोजित होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महा रैली को लेकर रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली में जिले से अधिक से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को रामगढ़ परिसदन में बैठक सह विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की रणनीति तैयार करने के साथ कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ विधायक सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता देवी ने की। इसमें रैली के पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- 1 नवंबर को दिल्ली में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली, मुंगेर से जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.