रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: दिन-भर आती जाती बिजली उपभोक्ताओं को कर रही परेशान, समय पर नहीं हो पा रहे कई काम - व्यवसायी संघ भी बिजली कटौती की कर रहा निंदा रामगढ़, प्रतिनिधि। जिले में हर रोज कहीं न कहीं से घंटो बिजली कटौती की खबर आ रही है। कभी सप्लाई लाइन में खराबी से तो जभी ट्रांसफॉर्मर उड़ने से तो कभी ब्रेकर खराब तो कभी जंफर कटने सहित बारिश का बहाना लेकर बिजली कटौती जारी है। ऐसे में जिले के बिजली उपभोक्ता काफी परेशानी झेल रहे हैं। बार बार आती जाती बिजली से घर के काम काज करने वाली महिलाएं भी असमय बिजली जाने से इंडक्शन, मिक्सर वगैरह इस्तेमाल नहीं कर पाती तो वहीं व्यवसायियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गोला के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले तीन दिन से शाम ढलने के बाद बिजली काट दी जाती है। इसके बाद अक्सर बिजली कर्मी अपना मोबाइल बंद र...