Ramgarh News: दिगवार शक्ति केंद्र में भाजपाईयों की बैठक संपन्न
रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 दिगवार शक्ति केंद्र की बैठक रविवार को सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी के आवास में हुई। इसकी अध्यक्षता बीएलए 2 विनोद प्रसाद व संचालन मंडल उपाध्यक्ष शांति देवी ने किया। बैठक में शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक प्रभारी व सभी बीएलए 2 समेत बूथ अध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक में लर्निंग डिजिटल एसआईआर की जानकारी दी गई। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनने का आग्रह किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को मन की बात सुनने और पीएम के मार्गदर्शन को आत्मसात करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Munger News: शक्ति केंद्र पर प्रमुख सह प्रमुख बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक जबकि पार्टी संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.