रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। दिगवार फुटबॉल मैदान में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को सरना क्लब दिगवार व जेजे स्पोर्टिंग क्लब सिरका के बीच खेले गए फाइनल मैच के साथ किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना को लेकर संबोधन नहीं किया। फाइनल मुकाबला में सिरका की टीम 1-0 से विजेता बनी। उन्होंने विजेता टीम को बड़ा कप के साथ 25 हजार रुपए व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए नगद छोटा कप देकर सम्मानित किया। मैच में रेफरी की भूमिका मोहित मुंडा, अजय डिसीलवा, सुरेश दास और निशा कुमारी रहे। समापन समारोह का संचालन भाजपा नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी व नगर परिषद अध्यक्ष संजय शाह ने संयुक्त रूप से किया।  मौके पर कई प्रमु...