Ramgarh News: दामोदर में बढ़ते जलस्तर के बाद हटाया मोटर, जलापूर्ति बाधित
रामगढ़, अगस्त 31 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। दामोदर नद में बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर मोटर पंप को उठाया गया। एहतियातन उरीमारी प्रबंधन की ओर से यह कार्रवाई की गई। ताकि मोटर पंप सुरक्षित रहे। इससे कुछ समय के लिए जलापूर्ति बाधित हो गई है। बताया गया कि पिछली बार दमोदर में उफान के बाद यहां का मोटर पंप पानी की धार में बह गया था। जिसके कारण करीब एक सप्ताह जलापूर्ति व्यवस्था ठप था। जिससे उरीमारी के चेकपोस्ट कॉलोनी, पिला क्वार्टर, थाना कॉलोनी, डी टाइप, सी टाइप, बी टाइप और तीन तल्ला कॉलोनी के लोग काफी परेशान रहे। इधर मोटर पंप उठाये जाने के बाद कुछ समय के लिए जलापूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी। पानी नीचे उतरते ही फिर से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.