Ramgarh News: दामोदर पुल पर जानलेवा हुए गड्ढे, दुर्घटना की आशंका
रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ और हजारीबाग जिले को जोड़ने वाले दामोदर पुल पर गढ्ढे जानलेवा हो गए हैं। इन गढ्ढों में राहगीर औए बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। रफ्तार में आ रही वाहनें दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। हालांकि बरसात में इस पुल के गड्ढे को सीमेंट और कंक्रीट से भरा गया था। जो बारिश की पानी मे बह गया। अब जब मौसम सूखा हो गया तो गढ्ढे भरने की जहमत ना तो राज्य सरकार और ना ही सीसीएल उठा रही है। ऐसे में इस पुल से गुजर रही कोयला लोड गाड़ियां इस खराब सड़क को और खराब कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: पुल का ऊपरी हिस्सा जर्जर, दुर्घटना होने का अंदेशा स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द इसकी मरम्मत कराई जाए अन्यथा लोग किसी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.