Ramgarh News: दामोदर नदी से बरामद शव की हुई पहचान, मिर्गी का दौरा पड़ने से डूबने की आशंका
रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के नईसराय इलाके में दामोदर नदी से रविवार को बरामद शव की पहचान सोमवार को पतरातू थाना क्षेत्र के हेसला स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी निवासी अनुप राम करीब 50 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के अनुसार अनुज राम को शराब सेवन की आदत थी। वह लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित थे। परिजनों ने आशंका जताई कि नदी किनारे उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे वह पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने हादसे में मौत को लेकर थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह नईसराय इलाके में दामोदर नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता देखकर स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.