Ramgarh News: दामोदर नदी से एक युवक का अज्ञात शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी
रामगढ़, जुलाई 28 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा पुलिस ने मंगलवार की सुबह बारलोंग पंचायत अंतर्गत लोदरोबेड़ा स्थित दामोदर नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। दामोदर नदी किनारे से अज्ञात शव मिलने के बाद आसपास के इलाकों में दहशत फैल गया है। इस बीच कुछ ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना रजरप्पा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि कई दिनों से पानी में होने के कारण शव सड़ना शुरू हो गया था, जिसके कारण काफी बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों की ओर से लाश की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया। साथ ही शव की शिनाख्त के लिए जिले के सभी था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.