Ramgarh News: दसलक्षण महापर्व के तृतीय दिवस उत्तम आर्जव धर्म की आराधना से भक्तिमय हुआ रामगढ़
रामगढ़, सितम्बर 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री दिगम्बर जैन मंदिर रामगढ़ में शुक्रवार, को दसलक्षण महापर्व का तृतीय दिवस उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्वक मनाया गया। परम पूज्य अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्यश्री 108 वसुनंदी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 पुण्यानंद महाराज, मुनिश्री 108 शुभानंद महाराज और क्षुल्लकश्री 105 दिव्यानंद महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान के अभिषेक, शांतिधारा और विधिवत पूजन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। जैन समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र चूड़ीवाल ने बताया कि दसलक्षण पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना की गई। आर्जव धर्म का संदेश है कि मन, वचन और कर्म में एकरूपता रखते हुए छल, कपट, दिखावे का त्याग कर सरल और निष्कपट जीवन जिया जाए। यह भी पढ़ें- Baraban...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.