Ramgarh News: दर्जनों छात्र-छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिल, चेहरे पर खिली मुस्कान
रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, मांडू के प्रांगण में बुधवार को छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइकिल मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांडू चट्टी की मुखिया अनीता देवी एवं मांडू डीह के मुखिया बैजनाथ राम मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी छोटेलाल भुइयां और मोहम्मद मिस्टर आलम शामिल हुए। अतिथियों ने पात्र छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया।मौके पर अतिथियों ने कहा कि सरकार की साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर रखना है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और समय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.