Ramgarh News: थाना प्रभारी ने डॉ भीमराव अंबेडकर विद्यालय में छात्रों को बताए नशे के दुष्परिणाम
रामगढ़, सितम्बर 8 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। डॉ भीमराव अंबेडकर विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को वेस्ट बोकारो थाना प्रभारी दीपक कुमार की ओर से विद्यार्थियों के बीच नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नशे से दूरी, जिंदगी है जरूरी विषय पर विशेष चर्चा करते हुए बच्चों को नशे के दुष्परिणाम और नशामुक्त जीवन के लाभों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। इससे तनाव बढ़ता है, शरीर कमजोर होता है और पारिवारिक रिश्तों में भी तनाव पैदा होता है। नशे की लत व्यक्ति के धन, स्वास्थ्य और भविष्य को नुकसान पहुंचाने के साथ उसे अपराध की ओर भी धकेल सकती है। इससे आर्थिक तंगी के साथ-साथ शैक्षणिक एवं व्यावसाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.