रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ के थाना चौक स्थित कुमार कॉम्प्लेक्स के पास से चोरों ने दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चुरा ली। घटना आठ अक्टूबर की दोपहर की है। इस मामले में चैनगड़ा निवासी साजिद इकबाल ने रामगढ़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी के अनुसार साजिद इकबाल आठ अक्टूबर को दोपहर करीब 1:45 बजे अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल जेएच 24ई-0355 को कुमार कॉम्प्लेक्स के पास खड़ी कर बजाज फाइनेंस कार्यालय गए थे। दोपहर करीब 2:20 बजे लौटे तो बाइक गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की। लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...