Ramgarh News: त्रिपक्षीय वार्ता के बाद सात ग्रामीणों को मिला नियोजन पत्र
रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित मोर्चा व झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार से चल रहा आंदोलन शनिवार शाम को त्रिपक्षीय वार्ता के बाद स्थगित हो गया। वार्ता के बाद आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सात ग्रामीणों को नियोजन पत्र सौंपा गया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने अपना आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। नियोजन पत्र पाने वालों में राकेश कुमार मुंडा, चुन्नू मांझी, बबलू हांसदा, अनिल मुर्मू, मनोज मांझी, संजय मांझी और ब्रह्मदेव मांझी शामिल हैं। आंदोलनकारी स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देने सहित अन्य मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर टेंट लगाकर धरना दे रहे थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: भुरकुंडा में रैविमो का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू, आउटसोर्सिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.