रामगढ़, नवम्बर 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। दिवाली की सार्थकता तभी है, जब समाज का हर वर्ग इस पर्व को मिलजुलकर मनाए और खुशियों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। उक्त बातें झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित सिन्हा ने शनिवार, को जरूरतमंद बच्चों के बीच दिवाली की खुशियां बांटते हुए कहीं। दिवाली के शुभ अवसर पर झारखंड सेवा समिति और उमेश हेल्पिंग हैंड के संयुक्त तत्वावधान में समाज के गरीब, जरूरतमंद बच्चों के बीच मिठाई और पटाखों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी दीपावली की खुशियों में शामिल करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना था। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दीपावली पर बुजुर्गों के बीच पहुंची खुशि...