Ramgarh News: त्योहारों की आहट, जोड़ा तालाब पर पसरी गंदगी- कचरे के ढेर और दुर्गंध से राहगीर परेशान
रामगढ़, सितम्बर 10 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडू डीह स्थित जोड़ा तालाब के समीप प्लास्टिक, पॉलिथीन और कागज समेत अन्य कचरा जमा है। इससे दुर्गंध फैल रही है और स्थानीय लोगों, राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी हो रही है। कचरा तालाब के आसपास से एनएच-33 के सर्विस रोड तक फैला है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियां फैलने की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण तालाब का पानी और आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। आगामी हिंदू त्योहारों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ेगी। ऐसे में लोगों ने त्योहारों से पहले विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को गंदगी और दुर्गंध के बीच पूजा न करनी पड़े।लोगों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से ताला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.