रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल तोपा परियोजना में ई-आक्शन के कोयले का हाईवा से ढुलाई के विरोध में रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा सह लोकल सेल संचालन समिति व ग्रामीणों का आंदोलन गुरुवार को हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांगवार्ता का परिणाम इसके साथ ही तोपा परियोजना में ठप कराए गए आऊट सोर्सिंग समेत ई-आक्शन के कोयले की ढुलाई पूर्ववत शुरू हो गई। स्थानीय तोपा परियोजना प्रबंधन ने रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा सह लोकल सेल संचालन समिति व ग्रामीणों के आंदोलन के उग्रता को देखते हुए परियोजना पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कोयला ढुलाई में लगे कंपनी प्रबंधन को तत्काल वार्ता कर समस्या का समाधान करने को कहा। इसके बाद तोपा पीओ सुशील कुमार सिंह, डिस्पैच ऑफिसर नी...