Ramgarh News: तोपा परियोजना में पंप हाउस के पास जमा पानी में डूबकर सीसीएलकर्मी की मौत
रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल तोपा परियोजना वर्कशॉप के पास के पंप हाउस में जमा पानी में गुरुवार को डूबकर सीसीएलकर्मी की मौत हो गई। मृतक करीब 55 वर्षीय लालू मुंडा पिता जाना मुंडा तोपा परियोजना ओपन कास्ट खान में पंप खलासी के पद पर कार्यरत थे। वे पंप हाउस के पास जमा पानी में नहाने गए। इसी दौरान वहां जमा पानी में डूब गए। जिससे उसकी मौत हो गई। वहां पास में ही स्थित पंप हाउस के रेस्ट सेल्टर के पास जब पहुंचे तो एक व्यक्ति का शव पानी में देखा। बाद में वहां मौजूद सहकर्मियों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। इधर मामले की जानकारी कुजू ओपी पुलिस को दी गई। कुजू ओपी से तोपा परियोजना स्थित मृतक के शिव मंदिर के समीप के आवास पर पहुंचे पुअनि नागेंद्र सिंह ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.