रामगढ़, अक्टूबर 14 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल तोपा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर बुधवार को न्यू मंगरदाहा की महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान महिलाओं ने सीसीएल प्रबंधन को पुनर्वासित स्थल न्यू मंगरदाहा में मूलभूत सुविधा बहाल करने की मांग की। इसमें पुनर्वासित स्थल न्यू मंगरदाहा की सड़क को दुरूस्त करने, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था प्रदान करने, निर्बाध रूप से बिजली प्रदान करने के अलावा तालाब को दुरूस्त करने की मांग को रखा। बाद में तोपा परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए ग्रामीण महिलाओं को परियोजना पदाधिकारी के व्यस्त रहने की स्थिति में फोन से बात कराया। महिलाओं को शुक्रवार को वार्ता के लिए परियोजना पदाधिकारी की ओर से आश्वासन दिया गया। इसके बाद महिलाओं ने करीब चार बज...