Ramgarh News: तेतरिया नाला का डायवर्सन फिर बहा, आवागमन ठप
रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। जरजरा चौक से गरसुल्ला, चानो को जोड़ने वाला तेतरिया नाला का डायवर्सन फिर बह गया है। यह गुरुवार की दोपहर बाद हुई तेज बारिश के बहाव में बह गया। इसका परिणाम हुआ कि जरजरा चौक से गरसुल्ला, चानो, लुरुंगा और गिद्दी क्षेत्र का संपर्क कट गया। त्योहार के समय में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब परेशानी होने लगी है। हालांकि यहां तीन वर्ष पूर्व भारी बारिश में पुलिया बह गई थी। जिसके बाद डायवर्सन का निर्माण किया गया था। यह पिछले वर्ष भी बह गया था और इस बार भी आज भारी बारिश में बह गया। अब गरसुल्ला, चानो, लुरुंगा, गिद्दी क्षेत्र जाने वाले लोग उरीमारी चेकपोस्ट से होकर आना जाना कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने मांग किया है लोगों की परेशानियों को देखते हुए जल्द डायवर्सन का मरम्मत कराया जाए।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.