Ramgarh News: तूफान का असर खत्म, पटरी पर लौटा जनजीवन, खेतों में नुकसान का आकलन कर रहे किसान
रामगढ़, नवम्बर 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। चक्रवाती तूफान अकवान का असर रविवार को खत्म हो गया। मौसम साफ होने के साथ ही जिले में जनजीवन सामान्य हो गया। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां शहर की रफ्तार थम गई थी। वहीं रविवार को बाजारों और सड़कों पर फिर से चहल-पहल दिखाई दी। बस स्टैंड और ट्रैकर स्टैंड में यात्रियों की आवाजाही बढ़ी। बाजारों के साथ फल और सब्जी मंडियों में भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश थमने के बाद अब किसानों की चिंता खेतों में तैयार धान की फसल को लेकर बढ़ गई है। रविवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपने खेतों में पहुंचकर बारिश और तेज हवा से हुए नुकसान का आकलन करते देखे गए। कई खेतों में धान की फसल गिरने और बालियों के भीगने से नुकसान की आशं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.