रामगढ़, अगस्त 17 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, फूल, धतूरा, भांग और फल आदि अर्पित किए। कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Banka News: हर-हर महादेव के नारों से गूंजा जिला, भक्तिमय हुआ माहौल महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या मे...