रामगढ़, जुलाई 21 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

गिरफ्तारी का विवरण उन्होंने बताया कि तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि संपत्तिमूलक अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अकरम रजा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। वाहन जांच और छापेमारी के दौरान बड़की कुन्दरूकला निवासी नजरूल अंसारी और निसार अंसारी को दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ और...