Ramgarh News: तीन अपराधियों को थाने में हाजिरी का आदेश, एक कुख्यात अपराधी जिला बदर
रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि।
अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जिले में विधि-व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के न्यायालय ने चार अपराधकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ की अनुशंसा पर झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत एक कुख्यात अपराधकर्मी को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है। जबकि तीन अन्य अपराधकर्मियों को तीन माह तक प्रत्येक सप्ताह संबंधित थाने में एक दिन हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के न्यायालय से जारी आदेश के अनुसार अपराधकर्मी निशांत सिंह, प्रभात कुमार सिंह उर्फ सिक्कू सिंह और गुलशन कुमार सिंह को आगामी तीन महीने तक प्रत्येक सप्ताह में एक दिन संबंधित थाना के समक्ष उपस्थित होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.