रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। चितरपुर प्रखंड के छोटकीपोना स्थित ओम कंप्यूटर सेंटर में रविवार को अचीवर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक का ज्ञान हर विद्यार्थी के लिए जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ने की दिशा में यह पहल सराहनीय है। समारोह में सेंटर से कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में शंकर चंद्र पोद्दार, मनीष कुमार, सुनंदा कुमारी, प्र...