रामगढ़, अगस्त 5 -- Ramgarh News: नेमरा, प्रतिनिधि। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को प्रस्तावित थी। जिसकी सफलता को लेकर जिला प्रशासन एक माह पूर्व से जुटा था। उपायुक्त ऋतुराज खुद से सभी प्रकार की तैयारियों का मॉनेटरिंग कर रहे थे। इसे लेकर उन्होंने बकायदे जिला के सभी पदाधिकारी अथवा निर्माण कार्य के एजेंसियों को अलग-अलग कार्यों का जिम्मे दे रखा था। ताकि कार्यक्रम की सफलता में किसी प्रकार का त्रुटि नहीं हो सके। इसे लेकर उपायुक्त ऋतुराज समय-समय आयोजन स्थल लुकैयाटांड़ और नेमरा का दौरा किया। साथ ही सभी पदाधिकारियों के कार्यों को पूर्ण करने का डेटलाइन तय कर दिया। इस बीच अपने दायित्य का धीमी गति से निर्वहन करने वाले पदाधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाया। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम की प्रगति के बाबत जानकारी लेत...