रामगढ़, सितम्बर 25 -- Ramgarh News: रजरप्पा। निज प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल, रजरप्पा में शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता दो अलग-अलग विषयों पर आयोजित की गई। स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर पहली प्रतियोगिता का विषय स्वच्छता ही सेवा, जबकि सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत दूसरी का विषय सत्यानिष्ठा से समृद्धि था। इस मौके पर सीसीएल के अधिकारी ऋतिक कुमार उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ आरके साहू ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों के बनाये गए रचनात्मक चित्रों का अवलोकन करते हुए उनकी कल्पनाशीलता व कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के आर्ट क्लब के प्रभारी एसके मिश्रा व एके मन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय पर...