Ramgarh News: डीएवी नेशनल गेम्स में दम दिखाने दिल्ली रवाना हुए डीएवी बरकाकाना के 49 खिलाड़ी
रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल एनटीएस बरकाकाना के 49 खिलाड़ी डीएवी नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। दल में 27 छात्राएं और 22 छात्र शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यार्थी छह खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों का चयन जूडो, कराटे, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग और रोलर स्केटिंग के लिए हुआ है। इनमें जूडो के 15, कराटे के 18, बॉक्सिंग के नौ, बास्केटबॉल के पांच तथा वेटलिफ्टिंग और रोलर स्केटिंग के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.